मेरठ, मई 17 -- पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ताश के 52 पत्ते और नकदी बरामद की है। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम तजपुरा मुरली स्थित खेतों की ट्यूबवेल पर छापा मारा, वहां दो व्यक्ति जुआ खेलते मिले, जिन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों में आशांत उर्फ आंशु पुत्र सुरेश कुमार निवासी बाल्मीकि बस्ती मोहल्ला बसी कस्बा बहसूमा तथा पवन कुमार पुत्र रतनलाल निवासी डिफेंस कॉलोनी कस्बा बहसूमा शामिल हैं। पुलिस ने मौके से 4550 रुपये की नकदी और 52 पत्तों की ताश बरामद की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।कार्रवाई करने...