बाराबंकी, मार्च 1 -- बाराबंकी। शहर के गांधी नगर मोहल्ला से एक विवाहिता को बहला फुसला कर उनके मासूम बच्चे सहित अपहरण कर लिया गया है। पीड़िता की सास से हत्या की आशंका जताई है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांधी नगर मोहल्ला निवासी मुन्नी देवी पत्नी स्व. छोटे लाल ने तहरीर में बताया कि रामू पुत्र हरिशंकर निवासी रहीमापुर मजरा बजरंग सिंह थाना टिकैतनगर उनकी बहू को बहला फुसला कर भगा ले गया है। वह अपने साथ अपने छोटे बच्चे को भी ले गई है। आरोप है कि बहू बक्से का ताला तोड़ कर नगदी व जेवर भी ले गई है। पीड़ित सास ने बहू व पोते की हत्या की भी आशंका जताई है। पीड़िता ने बताया कि उसने पुलिस में शिकायत की थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...