बाराबंकी, जनवरी 24 -- बाराबंकी। बड्डूपुर थाना क्षेत्र में एक युवती को बहला फुसला कर गांव का ही एक युवक अपहरण कर ले गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बड्डूपुर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस तो तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को उनकी 19 वर्षीय पुत्री को बहला फुसला कर गांव का ही निवासी ज्ञानेंद्र कुमार पुत्र अनिल कुमार भगा ले गया। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...