बस्ती, मई 2 -- बस्ती। नगर पुलिस ने किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने का केस दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुत्री से विपक्षी दो मोबाइल से फोन पर बात करते थे। फोन पर बात करने के दौरान उसे अपने प्रभाव में लिया। 16 अप्रैल को मोबाइल धारक ने उसकी पुत्री को बहला फुसला कर अगवा कर लिया। पुलिस ने मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ मारपीट को मुकदमा दर्ज किया है। इसी प्रकार छावनी पुलिस ने क्षेत्र के एक व्यक्ति की तहरीर पर थानाक्षेत्र निवासी विनय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विनय पर आरोप है कि वह वादी की पुत्री को शादी की नीयत से बहला-फुसला कर भगा ले गया। यह भी पढ़ें- नाबालिग को ले जाने में तीन नामजद यह भी पढ़ें- दो किशोरी लापता, अपहरण की रिपोर्ट दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...