कौशाम्बी, मार्च 14 -- कोखराज थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि नौ मार्च की शाम उसकी 19 साल की बेटी संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि पड़ोसी गांव शहजादपुर का रहने वाला शनि सोनकर अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसे भगा ले गया है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी युवकों व युवती की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...