खगडि़या, जून 18 -- परबत्ता। एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के इंद्रानगर रूपोहाली गांव से एक महिला क़ो बहला फुसलाकर भगाने मामला प्रकाश में आया है। महिला के पति विपिन कुमार द्वारा थाना में आवेदन देकर उसी गांव के कई लोगो क़ो नामजद किया है। इधर घटना क़ो लेकर पीड़ित इंदिरानगर रूपोहली गांव निवासी विपीन कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि गत 7 अगस्त को उसकी 23 वर्षीया पत्नी रानी कुमारी दो बच्चों को साथ लेकर बिना किसी सूचना के घर से चली गई। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी का पूर्व से गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह भी पढ़ें- नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप,मुकदमा दर्ज इसी संबंध में पहले पंचायत भी हो चुकी थी। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि युवक अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा दिया। ...