बस्ती, अप्रैल 14 -- सल्टौआ। सोनहा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी एक पीड़ित ने सोनहा पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेरी 16 वर्षीय बेटी को बीते 11 अप्रैल को शाम सात बजे शादी का झांसा देकर एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इस बाबत थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...