अमरोहा, अप्रैल 4 -- बछरायूं। किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, किशोरी को पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को बीती 22 मार्च को एक युवक अपने साथ ले गया था। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से उसकी जल्द बरामदगी की मांग की थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। किशोरी की तलाश में जुटी पुलिस ने उसे बरामद कर लिया था। थानाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने बताया कि मामले में फरार चल रहे आरोपी रिजवान निवासी गांव चौहड़पुर बगद को भी गिरफ्तार करने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...