कौशाम्बी, जनवरी 2 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोखराज थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि एक जनवरी को उसकी 16 साल की बेटी संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि इलाके के सिंघिया का रहने वाला युवक बहला-फुसलाकर उसे अगवा कर ले गया है। मामले की शिकायत पर अपहरण का मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी युवक व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...