बस्ती, मई 4 -- सल्टौआ। सोनहा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासिनी एक पीड़िता ने 14 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में सोनहा पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि बीते एक मई को रात्रि करीब दस बजे मेरी चौदह वर्षीय पुत्री को एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि पीड़िता के तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- किशोरी के लापता होने पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...