फतेहपुर, मार्च 10 -- बिंदकी। बीती शाम को घर से निकले किसान का दूसरे दिन बंबा (नहर) में शव मिलने से सनसनी फैल गई। जहां ग्रामीणों की सूचना पर परिजन व पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरु करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। कोतवाली क्षेत्र के बहरौली के मजरा खटिकन पुरवां गांव का रहने वाला रोहित भदौरिया उर्फ बेबी खेतीबाड़ी करता था और नशे का भी आदी था। बीती देर शाम को घर से निकल गया था और देर तक घर नहीं पहुंचा था। जिसके बाद परिजनों द्वारा आसपास तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। मंगलवार की सुबह क्षेत्र के खजुहा मार्ग स्थित पारादान कोठी के पास से गुजरा बंबा पटरी में किसान का शव देखा गया। जिसकी सूचना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर ग्रामीणों समेत परिजनों की भीड़ लग गई। स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.