बलरामपुर, जनवरी 9 -- सादुल्लाह नगर, संवाददाता। उद्योग व्यापार मंडल, जनपद बलरामपुर के संगठन विस्तार के तहत सादुल्लाहनगर निवासी बहरैची गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन से क्षेत्र के व्यापारियों में खुशी की लहर है। जिलाध्यक्ष रमेश पाहवा द्वारा जारी मनोनयन पत्र में बहरैची गुप्ता के अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और नेतृत्व कौशल पर भरोसा जताते हुए कहा गया कि उनके जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी। उम्मीद जताई गई कि वे व्यापारियों के हितों की रक्षा करते हुए पूरी निष्ठा से दायित्व निभाएंगे। मनोनयन की जानकारी मिलते ही व्यापारियों ने बधाइयां दीं। जिला महामंत्री विजय अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष बहरैची गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान और उनकी आवाज को मजबूती देन...