आरा, फरवरी 22 -- पीरो, संवाद सूत्र संत निरंकारी मंडल के सदस्यों ने बहरी महादेव धाम परिसर के ताला की सफाई की और जल संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद सुरेंद्र केशरी ने किया। बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के आदर्शों को आत्मसात करने की नसीहत सन्त निरंकारी मंडल की पीरो इकाई के अनिल जी महाराज ने सफाई कार्य में लगे लोगों को दी। भाजपा नेता रवि केशरी ने कहा कि जल को साफ रखने की तरह मनुष्य को अपने अंदर के मोह, माया, क्रोध, कटुता और लोभ का त्याग करना होगा । वातावरण के प्रदूषण को आसानी से खत्म किया जा सकता है लेकिन मन की गंदगी को दूर करने के लगातार लोभ का त्याग करना होगा। ---------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.