गंगापार, मार्च 3 -- बहरिया, हिन्दुतान संवाद। बहरिया थाना क्षेत्र के कुल 102 स्थानों पर सोमवार देर रात होलिका जलाई गई। होलिका दहन से पहले लोगों ने परिक्रमा की और पूजन किया। वहीं, होलिका दहन वाले स्थानों पर पुलिस मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए सीसी टीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। होली त्योहार पर शांति सुरक्षा बनाए रखने के लिए बहरिया पुलिस अलर्ट मोड पर है। बहरिया में होली का रंग लोगों पर चढ़ने लगा है। ग्रामीण और कस्बा सहित गांवों में रंग, गुलाल की दुकानें सजी हुई हैं। लोग रंग-गुलाल सहित अन्य सामग्री की होली की खरीदारी करने के लिए बाजारों में पहुंच रहे हैं। सोमवार और मंगलवार को बाजार में भीड़ रही। होलिका दहन के दौरान संबंधित थाना, चौकी या हल्का पुलिस मौजूद रही। वहीं, हॉट स्पॉट वाले स्थानों पर सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए...