गंगापार, मई 14 -- आंधी के बाद हालात अब तक सामान्य नहीं हो सके हैं। आंधी-पानी में करीब दर्जनों बिजली पोल टूटकर जमींदोज हो गए। इसके चलते बीते 36 घंटे से विद्युत आपूर्ति बाधित है। बहरिया आसपास के 80 गांवों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। लोग हैंडपंपों के सहारे किसी तरह अपनी जरूरतें पूरी कर रहे हैं जबकि कई लोग जनरेटर के जरिए पानी भरने के लिए मजबूर हैं। बुधवार शाम आई तेज आंधी, बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। भीषण तूफान के कारण सैकड़ों पेड़ और दर्जनों बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गए। इससे विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। विभाग की टीमें लगातार 24 घंटे से मरम्मत कार्य में जुटी हुई है। वहीं महाबीरन से आने वाली 33 केवीए लाइन को दुरुस्त कर तुलापुर सिकंदरा पावर हाउस तक आपूर्ति बहाल कर दी गई है लेकिन गावों में पोल क्षतिग्रस्त होने ...