गंगापार, मई 30 -- ब्लॉक परिसर में अवर अभियंता लघु सिचाई हौसला प्रसाद मिश्र की सेवानिवृत्ति पर शनिवार को विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख शशांक मिश्र ने कहा कि हौसला प्रसाद मिश्र ने अपने पूरे कार्यकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया। उपस्थित अधिकारी और उनके कर्मचारी साथियों ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान बहरिया बीडीओ काजल तिवारी, एडीओ पंचायत रविदत्त मिश्र सहित ब्लाक के सभी अधिकारी, कर्मचारी और प्रधान मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...