घाटशिला, दिसम्बर 11 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के जवाहर नवोदय विद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया गया। इस दौरान छात्रों को अपने अधिकार के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मानव अधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा और सभी के लिए समानता, गरिमा और सम्मान को बढ़ावा देने में इसकी प्रासंगिकता पर जोर दिया गया। विभिन्न ग्रेड के छात्रों ने रचनात्मक प्रस्तुतियां, पोस्टर, मौलिक मानवाधिकार का प्रतीक वस्तुओं का प्रदर्शन किया। उनके प्रयासों ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, शिक्षा का अधिकार और लैंगिक समानता जैसे विषयों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन स्वाति सुचरिता सामल शर्मा ने किया। मौके पर स्कूल के प्रचार्य डॉक्टर जनार्दन सिंह,मुकेश कुमार, प्रवीण कुमार, सुजाता महंता, कृष्णा विश्वास, प्रिया प्रियदर्शनी, स्वीटी शामल, सीमा कुमार...