बहरागोड़ा में विकास की रफ्तार: विधायक समीर मोहंती ने गोदाम गृह और नई सड़क का किया शिलान्यास
घाटशिला, जून 24 -- बहरागोड़ा।बुधवार को बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पाथरी गांव में पुराना लैम्पस भवन के समीप सहकारी विकास परियोजना के तहत बनने वाले 500 एमटी क्षमता के नए गोदाम गृह का विधायक समीर महंती ने पारंपरिक रूप से नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक ने क्षेत्र के किसानों और व्यापारियों के हित में हर पंचायत के लैम्पस को सक्रिय करने की प्रतिबद्धता जताई, जिससे स्थानीय स्तर पर व्यापार और भंडारण को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही, उन्होंने मौदा पंचायत में विधायक निधि से बनने वाली एक नई सड़क की भी आधारशिला रखी। पाथरी और मौदा पंचायत में एक साथ कई विकास योजनाओं की सौगात मिलने से स्थानीय ग्रामीणों में भारी उत्साह और खुशी का माहौल है। इस शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान प्रखंड के प्रमुख नेताओं और गणमान्य लोगों में मदन मन्ना, आसित मिश्रा, मिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.