घाटशिला, मार्च 28 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। एनएच 18 पर शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के ओम कृष्ण होटल के समीप सुबह करीब 3 बजे एक अनियंत्रित कार (जेएच 10बिभी 9543) ने सड़क किनारे खड़े टैंकर (एन एल 01 ए ई 3314) को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कार सवार ईचड़ाशोल निवासी सौरभ मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, बहरागोड़ा निवासी दो युवक कार में सवार होकर पश्चिम बंगाल से अपने घर लौट रहे थे। सुबह के वक्त अत्यधिक कोहरा होने के कारण दृश्यता काफी कम थी, जिसकी वजह से चालक को सड़क पर खड़ा टैंकर दिखाई नहीं दिया और कार सीधे टैंकर के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस पेट्रोलिंग टीम न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.