घाटशिला, अप्रैल 25 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर कड़ा रुख अख्तियार किया है। शनिवार को अंचल प्रशासन ने गुप्त सूचना के आधार पर मधुआबेड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट पर छापेमारी कर अवैध बालू उत्खनन और परिवहन में लिप्त दो ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। हालांकि, कार्रवाई के दौरान एक अन्य ट्रैक्टर चालक मौके से भागने में सफल रहा। मिली जानकारी के अनुसार, मधुआबेड़ा घाट पर पिछले कई महीनों से बालू माफियाओं का वर्चस्व बना हुआ था। प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि यहाँ से बड़े पैमाने पर अवैध रूप से बालू का उठाव किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर शनिवार को टीम ने अचानक दबिश दी। छापेमारी होते ही घाट पर अफरा-तफरी मच गई। दो ट्रैक्टरों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि प्रशास...