घाटशिला, मई 15 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड के बस स्टैंड के पीछे स्थित 183 एकड़ में फैले विशाल इकोलॉजिकल डायवर्सिटी पार्क को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की कवायद तेज हो गई है। शुक्रवार को विधायक समीर मोहंती, सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टि एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर दिनेश कुमार षडंगी ने पार्क परिसर में बनने वाले 18 कमरा दो-मंजिला अत्याधुनिक कॉटेज का वैदिक विधि विधान के अनुसार भूमि पूजन किया। वहीं रेंजर दिग्विजय सिंह ने कहा की, ये कॉटेज क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता को निखारते हुए सैलानियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करेंगे। साथ ही विधायक समीर मोहंती ने इस परियोजना को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के संगम पर स्थित यह पार्क आसपास के राज्यों का सबसे बड़ा पार्क है, जहाँ पर्...