घाटशिला, मार्च 29 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के दुधकुंडी गांव में दो हाथियों ने खेतों में घुसकर किसानों के करीब चार एकड़ में लगायी गयी गरमा धान की खेती को रौंद कर बर्बाद कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, ये हाथी जंगल के रास्ते खेतों तक पहुंचे और थोड़ी ही देर में पूरी धान की खेती को रौंद दिया। किसान बम-पटाखे और मशाल जलाकर हाथियों को भगाने की कोशिश करते रहे, लेकिन तब तक उनकी मेहनत पर पानी फिर चुका था। ग्रामीणों ने बताया कि ये हाथी पिछले कई दिनों से इलाके में आतंक मचा रहे हैं। किसानों ने कहा कि गांव की जमीन उपजाऊ मानी जाती है, लेकिन हाथियों के इस हमले ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। बार-बार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में भय का माहौल है। कई किसान अब रात में अपने खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं।बंगाल की विभाग ने हाथियों...