घाटशिला, अप्रैल 16 -- बहरागोड़ा।मानवता की सेवा और जिले के ब्लड बैंकों में रक्त की कमी को दूर करने के उद्देश्य से आगामी 17 अप्रैल को बहरागोड़ा सीएचसी में एक दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर का मुख्य लक्ष्य जमशेदपुर सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में पर्याप्त रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है ताकि किसी भी आपात स्थिति में मरीजों की जान बचाई जा सके। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं और सामाजिक संस्थाओं से 'महादान' के इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त कई जिंदगियों के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित मानकों के साथ संपन्न कराया जाएगा और सभी रक्तदाताओं को उनके सराहन...