बहरागोड़ा में हाथियों का तांडव,आंगरीसोल में कई एकड़ धान की फसल बर्बाद
घाटशिला, मई 11 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा के आंगरीसोल गांव में जंगली हाथियों के एक झुंड ने जमकर उत्पात मचाते हुए करीब 5 एकड़ में लगी गरमा धान की तैयार फसल को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया है। किसान लाल मोहन मांडी और भूतेश्वर मांडी समेत कई ग्रामीणों की मेहनत पर उस वक्त पानी फिर गया जब आठ हाथियों के दल ने अचानक खेतों में घुसकर फसलों को रौंदना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने मशालों और पटाखों के सहारे संघर्ष कर हाथियों को खदेड़ने की कोशिश तो की, लेकिन तब तक भारी आर्थिक नुकसान हो चुका था। पिछले कई दिनों से इलाके में डेरा जमाए इन हाथियों के डर से किसान अब रात-रात भर जागकर खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं। यह भी पढ़ें- जंगली हाथियों ने फसलों को पहुंचाया नुकसान हालांकि वन विभाग की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए हाथियों को पश्चिम बंगाल की सीमा की ओर खदेड़ दिया है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.