घाटशिला, अगस्त 8 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा में शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अशीत मिश्रा के नेतृत्व में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत झामुमो कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्मल महतो के मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर असित मिश्रा ने कहा कि झारखंड की आजादी की लड़ाई शहीद निर्मल दादा ने की थी। उनके संघर्ष की लड़ाई से कारपोरेट घरानों की नींद उड़ गई थी लेकिन आज भी उनका आंदोलन जिंदा है। उन्होंने झारखंड की अस्मिता, अधिकार और सम्मान के लिए जो संघर्ष किया, वह सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उनके सपनों का झारखंड बनाने के लिए वे संकल्पित है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: विधायक कुमार मोहंती ने शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि दी मौके पर प्रोफेसर श्याम मुर्मू,बिस्वजीत ओझा,रास बिहारी साहू,जदुपति राणा, रिंकू माइत...