घाटशिला, सितम्बर 25 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में चक्रवाती तूफान 'अर्णव' के पूरी तरह सक्रिय होने से बीते दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। लगातार बारिश से नदी, नाला समेत खेत-खलियान पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं और सुवर्णरेखा नदी के तटीय गांवों महुलडांगरी,मधुआबेडा, गुहियापाल,भातहांडिया, चित्रेश्वर, पाचांडो, रंगुनिया तथा भगाकुली में खेतों में तीन से चार फीट तक पानी भर जाने से तालाब जैसा नजारा बन गया है। बीते दो दिनों में हुई 155 मिमी (23 सितंबर को 60.2 मिमी तथा 24 सितंबर को 80.5 मिमी) बारिश के कारण क्षेत्र में लगी धान और सब्जियों की फसलें पूरी तरह डूबकर सड़ने की कगार पर पहुंच गई हैं। यह भी पढ़ें- बहरागोड़ा में 'अर्णव' साइक्लोन का कहर, धान व सब्जी की फसलें हुए जलमग्न मौसम विभाग के अनुसार अर्णव साइक्लोन का प्रभाव...