घाटशिला, फरवरी 3 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा बाजार क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों में तीन महीनों से एक बंदर ने आतंक मचा रखा है। नवंबर 2025 से शुरू हुआ यह आतंक आज भी जारी है। अबतक लगभग 70 लोगों को यह बंदर अपना शिकार बना चुका है, जिससे पूरे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल है। बंदर का हमला इतना आक्रामक है कि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद लोग अपने मरीजों को बेहतर इलाज के लिए पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल और ओडिशा के बड़े अस्पतालों में ले जाने को मजबूर हैं। घायलों में बच्चों व महिलाओं की संख्या अधिक है, जो घर से बाहर निकलने में भी अब कतरा रहे हैं। बहरागोड़ा एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र है, लेकिन बंदर के डर से बाजार की रौनक पर भी असर पड़ा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बंदर अचानक छतों या...