घाटशिला, अप्रैल 26 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के ईचड़ाशोल गांव में शनिवार सुबह लगभग 11 बजे अज्ञात चोरों ने सुखेंदू विकास घोष के दो मंजिला घर को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और कमरे का ताला तोड़कर अलमारी से एक सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी शंख, दो जोड़ी पोला, दो कान की बाली और 5,000 रुपये नगद लेकर फरार हो गए। घटना के वक्त सुखेंदू और उनके पिता दुकान पर थे, बच्चे स्कूल गए थे और उनकी पत्नी रूपाली घोष महज 40 मिनट के लिए पोस्ट ऑफिस गई थीं, जबकि उनकी सास घर के निचले हिस्से में मौजूद थीं। वापस लौटने पर रूपाली ने अलमारी खोली और सामान गायब देख शोर मचाया। इसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी ...