घाटशिला, मई 3 -- बहरागोड़ा। गुरुवार की देर की शाम आई तेज आंधी और भारी बारिश ने बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में तबाही मचा दी है। जबकि सबसे ज्यादा क्षेत्र के भूतिया और मानुषमुड़िया पंचायत के कई गांवों में भारी तबाही मचा है। तेज हवा के कारण कई घरों के छप्पर उड़ गए, जिससे प्रभावित परिवारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भूतिया, मांगडोसोल, धानघोरी, जामजुरकी, पाकलो, सिजुआ, सोनाकोड़ा और बालीडीहा समेत कई गांवों में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों के अनुसार, आंधी के दौरान पेड़ों की टहनियां बिजली तारों पर गिर गईं और कई जर्जर पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। यह भी पढ़ें- मूसलाधार बारिश व आंधी ने ग्रामीण इलाकों में मचाई तबाही लगातार 72 घंटे से बिजली नहीं रहने के कारण करीब 50 हजार उपभोक्ता प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.