घाटशिला, अप्रैल 22 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खांडामौदा गांव में विश्व प्रतिमूर्ति दिवस के अवसर पर गांव में स्थापित सभी मूर्तियों की साफ-सफाई की गई। इस अवसर पर पीएमश्री प्लस टू उच्च विद्यालय में विद्यालय के प्रतिष्ठाता तारापद षाड़ंगी, पंचायत प्रांगण में महात्मा गांधी एवं कालीपद त्रिपाठी, गोपबंधु चौक तथा गोपबंधु पाठागार में उत्कलमणि गोपबंधु दास, इसके अलावा मुंडारी क्लब में स्थित बिरसा मुंडा की मूर्ति की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक कमल कुमार, मृणाल कांति घोष, पूर्णेंदु हेंब्रम, मनोरंजन गिरि, रतिकांत सीट, शेख मुस्ताक हुसैन, ब्रह्मानंद पाल, बेनुधर मंडल, शशांक शेखर पाल, इंद्रजीत मुंडा, भूतनाथ मुंडा, लक्ष्मीकांत मुंडा आदि उपस्थित थे। वहीं, झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.