घाटशिला, जनवरी 27 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में रविवार को 77 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जबकि बहरागोड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रखंड उप प्रमुख सुषमा मुर्मू के द्वारा सुबह 9:15 बजे झंडोत्तोलन किया गया। 9:20 में बहरागोड़ा लेम्प्स, 9:25 में बहरागोड़ा थाना परिसर में थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने झंडोत्तोलन किया। 9:20 में बडशोल थाना परिसर में थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने झंडोत्तोलन किया। 9:30 में सीएचसी परीसर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर उत्पल मुर्मू द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। 9:40 में बहरागोड़ा महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य डॉ बालकृष्ण बेहेरा के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। इस अवसर पर थाना के सभी जवान झंडा को सलामी और गार्ड ऑफ ऑनर दे रहे थे। इसी के साथ क्षेत्र के सभी सरकारी तथा गैर सरकारी शिक्...