घाटशिला, सितम्बर 9 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा थाना अंतर्गत एनएच 49 और 18 के संगम स्थल कालियाडींगा चौक के पास सोमवार की देर रात बहरागोड़ा पुलिस की ओर से चलाए गए वाहन जांच के क्रम में पुलिस टीम ने एक सफेद रंग की टाटा कर्व कार को रोककर तलाशी ली। जिसमें से 113 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) बरामद किया गया। वहीं पुलिस ने मौके से ही तस्करी में शामिल ओडिशा के पुरी जिला अंतर्गत नीमापोड़ा थाना क्षेत्र के गुआतीरा गांव निवासी पिंकन स्वैन (27) को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- बहरागोड़ा पुलिस ने वाहन जांच के दौरान कार से किया 113 किलो गांजा बरामद, ओडिशा के पूरी जिला निवासी 27 वर्षीय तस्कर गिरफ्तारपुलिस का संचालन इस संबंध में मंगलवार को बहरागोड़ा थाने में कांड संख्या 53/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न...