बहरागोड़ा पुलिस की पाठशाला: थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को सिखाए कानून और सुरक्षा के पाठ
घाटशिला, अप्रैल 6 -- बहरागोड़ा। युवाओं को अपराध और असुरक्षा के प्रति कवच प्रदान करने के उद्देश्य से सोमवार को 2 उच्च विद्यालय बहरागोड़ा में पुलिस-पब्लिक संवाद सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने छात्र-छात्राओं के बीच पहुँचकर उन्हें एनडीपीएस एक्ट के तहत मादक पदार्थों के घातक प्रभावों और पोस्को एक्ट के माध्यम से बाल सुरक्षा के कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी। थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने तकनीक के युग में बढ़ते साइबर अपराधों से सतर्क रहने के गुर सिखाए और रोड सेफ्टी को जीवन का अनिवार्य हिस्सा बताते हुए यातायात नियमों के उल्लंघन से बचने की अपील की। शिक्षकों और विद्यार्थियों की मौजूदगी में आयोजित इस सत्र का केंद्र बिंदु पुलिस और युवाओं के बीच की दूरी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.