चाईबासा, मार्च 20 -- बहरागोड़ा में हुई बैंक डकैती की घटना के कई दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। करीब 15 लाख की लूट को अंजाम देने वाले आठ डकैतों का अबतक ठोस सुराग नहीं मिल सका है। इस मामले में ग्रामीण पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। 10 मार्च की दोपहर 1.45 बजे साकरा पंचायत स्थित केनरा बैंक में डकैती हुई थी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। करीब आठ की संख्या में पहुंचे हथियारबंद डकैतों ने बैंक में घुसते ही कर्मचारियों और ग्राहकों को कब्जे में ले लिया और हथियारों के बल पर लूटपाट शुरू कर दी। डकैतों ने बैंक के अंदर मौजूद नकदी और अन्य कीमती सामान मिलाकर 15 लाख रुपये लूट लिए। घटना के दौरान अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए हथियार लहराए और किसी भी तरह के विरोध को सख्ती से दबा दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.