घाटशिला, मई 31 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शनिवार को बहरागोड़ा महाविद्यालय के न्यू कॉन्फ्रेंस हॉल में "नशा मुक्त भारत अभियान" के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय सेवा केंद्र, ब्रह्माकुमारीज बहरागोड़ा, पूर्वी सिंहभूम के सहयोग से आईक्यूएसी एवं हेल्थ केयर सेल और बहरागोड़ा महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्यप्रिय महालिक द्वारा ब्रह्माकुमारीज बहरागोड़ा केंद्र से आए सदस्यों के स्वागत के साथ किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने विद्यार्थियों को तंबाकू एवं नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- तंबाकू का त्याग करें, खुशहाल जीवन का आगाज करें का संदेश ब्रह्माकुमारीज की ओर से भी...