घाटशिला, मार्च 1 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा के शाखा मैदान में आगामी 2 मार्च को 10वां सामूहिक गणविवाह समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह कार्यक्रम के संरक्षक डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने स्वयं कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस वर्ष 19 गरीब एवं जरूरतमंद बेटियों का विवाह विधि-विधान के साथ संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए 19 अलग-अलग मंडप तैयार किए जा रहे हैं। पंडाल में लगभग 5,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है, जबकि 15,000 अतिथियों के लिए शाकाहारी भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है। विवाह के उपरांत नवदंपतियों को उपहार स्वरूप अलमारी, आभूषण, बक्सा, कपड़े, बर्तन, विवाह सामग्री एवं मिठाइ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.