घाटशिला, अप्रैल 22 -- बहरागोड़ा,संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पानीपोड़ा गांव में मंगलवार को स्वर्णरेखा नदी के तट पर सेना की एक विशेष टीम बम निष्क्रिय करने के लिए पहुंची। सेना के विशेषज्ञों ने क्षेत्र में मिले पुराने जीवित बमों को नियंत्रित विस्फोट के जरिए नष्ट करने की पूरी तैयारी कर ली थी। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए टीम ने विस्फोट के लिए आवश्यक सभी तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी कर ली थीं और गड्ढे खोदकर सुरक्षा घेरे भी तैयार किए गए थे, ताकि किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान न हो। हालांकि, मंगलवार को बम को निष्क्रिय करने का निर्णय अंतिम समय पर टाल दिया गया। यह भी पढ़ें- स्वर्णरेखा नदी तट पर बम विस्फोट की तैयारी पूरी, उच्चाधिकारियों के निर्देश का इंतजार बताया जा रहा है कि सेना की टीम पूरी तरह तैयार थी, ...