घाटशिला, जून 5 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मांगडोसोल गांव निवासी टिपसू हेब्रम (उम्र 28) की चंद्रबोड़ा सांप के डंसने से इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना चार दिन पहले की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, टिपसू हेब्रम अपने घर में साफ-सफाई कर रहा था। इसी दौरान झाड़ियों के बीच छिपे चंद्रबोड़ा सांप पर अनजाने में उसका पैर चला गया। इससे सांप ने उसे डंस लिया। घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने तत्काल उन्हें बहरागोड़ा सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों की टीम ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बारीपदा स्थित पीआरएम मेडिकल कॉलेज बारीपादा रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- चंद्रबोड़ा सांप के डंसने से युवक की मौत, गांव में शोक की लहर परिजनों ने बताया कि बारीपदा अस्पताल में इलाज के दौरान हालत में सु...