बहरागोड़ा: छत से गिरकर पांच वर्षीय मासूम की मौत, गांव में शोक की लहर
घाटशिला, मई 25 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के कुमारडूबी पंचायत अंतर्गत निरंजनपुर गांव में एक दर्दनाक हादसे में पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृतक की पहचान उपेन मुंडा के पुत्र विद्युत मुंडा के रूप में हुई है। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार रविवार को हुई आंधी तूफान के बाद क्षेत्र में बिजली बहस बंद हो गई थी। बिजली नहीं रहने के कारण पूरा परिवार घर की छत पर सोया हुआ था। आधी रात के दौरान विद्युत नींद से उठकर नीचे जाने लगा और इसी दौरान वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आनन फानन में आकर परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए बहरागोड़ा सीएचसी लेकर पहुंचे। सीएचसी में डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार समेत पूरे गांव में शोक का लहर दौड़ पड़ी। सोमवार सुबह सरस्वती शिशु मंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.