बहराइच, फरवरी 22 -- बहराइच, संवाददाता। विशेश्वरगंज इलाके के पेरा बालकरामपुरवा में एक खेत में लगे 14 सागौन के पेड़ का अवैध कटान कर लकड़ी गायब कर दी गई। वन महकमे की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच के बाद एक व्यक्ति को नामजद कर केस दर्ज कराया गया है। विशेश्वरगंज थाने के पयागपुर रेंज के बंजरिया के मजरे पेरा बालकरामपुरवा में फारेस्ट गार्ड प्रदीप सिंह, वन कर्मी वासुदेव के साथ पहुंचे। तो रामरूप पुत्र संतराम के खेत में लगे 14 सागौन के पेड़ के बूटे पाए गए। जब कटान के किसान से प्रपत्र मांगने पर वह नहीं दिखा सका। थाने में प्रदीप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने ग्रामीण वन संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.