बहराइच, जनवरी 22 -- बहराइच। महसी खंड के बकैना मंडल में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह भूपेंद्र रहे। उन्होंने कहा कि संघ अपने 100 वर्षों की यात्रा पूर्ण कर रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा शताब्दी वर्ष के रूप में पांच परिवर्तन के प्राण को लेते हुए एकजुट हिंदू समाज हो इसके लिए कार्य करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम संयोजक श्रीनिवास जायसवाल रहे। अध्यक्षता कृष्ण मुरारी अवस्थी ने एवं संचालन टीकाराम ने किया। इस अवसर पर सह खंड कार्यवाह बृजेंद्र, मंडल कार्यवाह अभय, शैलेंद्र, राममिलन, मायाराम, बांकेलाल, बसंती भार्गव, शिवपूजन अवस्थी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.