उन्नाव, मई 27 -- उन्नाव। बिहार थाना क्षेत्र से छह मई को लापता हुए नाबालिग भाई-बहन को पुलिस और ग्राम प्रधान की तत्परता ने बहराइच से सकुशल बरामद कर लिया। दवा लेने घर से निकली किशोरी अपने छोटे भाई के साथ अचानक गायब हो गई थी। परिजनों की तहरीर पर हरकत में आई पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर दोनों को मोतीनगर, बहराइच से खोज निकाला। ग्राम प्रधान प्रिंशू सिंह खुद पुलिस टीम को निजी वाहन से लेकर मौके पर पहुंचे। बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी 6 मई को अपने नाबालिग भाई के साथ दवा लेने का कहकर घर से निकली थी। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। कोई सुराग न मिलने पर किशोरी के पिता ने शनिवार को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए किशोरी का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया। लोकेशन बहराइच जनपद की मिली। इ...