बहराइच, फरवरी 18 -- बहराइच, संवाददाता। भीषण सर्दी झेल चुके लोगों पर मौसम का बदलाव भारी पड़ने लगा है। लगातार तीन महीने सर्दी की वजह से कमजोर हो चुकी इम्युनिटी से बीमारियां घेर रहीं। सर्दी जुकाम खांसी और तेज बुखार में जकड़ रहे। धूल धक्कड़ के साथ 100 तरह के वायरस हमला बोल रहे। नतीजे में कमजोरी थकान की शिकायत कर रहे। हर घर में कोई न कोई बीमार है। बच्चे और बुजर्गों के साथ लम्बी बीमारी से पीड़ित मरीज अधिक हलकान हैं। डॉक्टरों ने उच्च प्रोटीन डायट खासतौर से सब्जियों से मिल रही प्रोटीन के सेवन को बढ़ाने की सलाह दी है। मेडिकल कॉलेज के ओपीडी में वायरल संक्रमण वाले मरीजों की संख्या 70 फीसदी है। इनमें लिवर में संक्रमण और टरायफाइड पीड़ितों की संख्या अधिक मिल रही। विशेषज्ञों का मानना है कि इन दोनों मामलों में जाड़ा लगकर बुखार आ सकता है। वैसे भी इस समय ज...