बहराइच, जनवरी 29 -- मिहींपुरवा। नगर के रामलीला मैदान में गुरुवार को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मुख्य अतिथि वीरेंद्र गिरी जी महाराज व मुख्य वक्ता धर्म जागरण प्रमुख प्रचारक सर्वेश कुमार रहे। उन्होंने समाज को एकजुट रहने, सनातन संस्कृति की रक्षा करने और युवाओं को संस्कारवान बनाने, समाज में समरसता, सेवा और सद्भाव से ही राष्ट्र सशक्त बनाने का आवाह्न किया। इस अवसर पर वाशु मद्धेशिया, जुगल पोरवाल, बाबूलाल शर्मा, अभिषेक वर्मा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.