बहराइच, जनवरी 24 -- बहराइच, संवाददाता। भेड़िया प्रभावित कैसरगंज इलाके में चकिया रेंज के वाचर की ड्यूटी लगाई गई थी। शुक्रवार सुबह लगभग दस बजे वह बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़े मिले। कैसरगंज सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि वह लगभग तीन माह से बीमार थे। फिर भी ड्यूटी कर रहे थे। मोतीपुर थाने के जोगनियां गांव निवासी माया राम (55) पुत्र तुलसी चौहान चकिया रेंज में तैनात थे। उनकी लगभग तीन माह से भेड़िया प्रभावित कैसरगंज इलाके में तैनाती थी। वह शुक्रवार सुबह लगभग दस बजे कैसरगंज थाने के भिनगूपुरवा में सड़क पर बेहोश हालत में पड़े थे। सूचना पर अन्य स्टाफ पहुंचा। उन्हे तत्काल कैसरगंज सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए...