बहराइच, फरवरी 1 -- फखरपुर,संवाददाता। क्षेत्र के गजाधरपुर चौराहे पर स्थित शिवमनकामेश्वर मंदिर पर बसंत पंचमी से चल रही श्री रुद्र महायज्ञ का रविवार को प्रसाद एवं विभूति वितरण के साथ मेले का समापन हो गया । इस दौरान मंदिर की 24 घंटे की परिक्रमा के बाद महिलाओं ने जो कलश स्थापना की थी उसे महिलाओं ने उठाया और मंदिर के महंत मोरध्वज दास उर्फ नाम बाबा ने महिलाओं को प्रसाद एवं विभूति का वितरण किया। सुरक्षा की दृष्टि से फखरपुर थाने की पुलिस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था संभाले हुए थी। इस महारुद्र यज्ञ मेले में इतनी भीड़ थी कि टेंडवा अल्पीमिश्र गांव जाने वाले मार्ग को बंद कर रूट डायवर्जन करना पड़ा, इस दौरान इस महा रूद्र यज्ञ मेले में दूर-दूर से आए हुए श्रद्धालुओं ने मेले में लगी दुकानों से सामानों की खरीदारी की इस महारूद्र यज्ञ के जजमान कामता प्रसाद मिश्रा...