बहराइच, फरवरी 1 -- कैसरगंज। नगर पंचायत कैसरगंज अंतर्गत नौगईयां क्षेत्र में श्याम भक्तों द्वारा भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्याम भक्तों ने सहभागिता निभाई, जिसमें युवाओं के साथ-साथ मातृशक्ति की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही।निशान यात्रा का शुभारंभ राजा नौगईयां सोसाइटी से हुआ, जो राम-जानकी मंदिर कटरहिया डीह से होते हुए शाहनपुरवा मार्ग पर भ्रमण करते हुए आयोजन स्थल पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। पूरे मार्ग में श्याम बाबा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।इस आयोजन के मुख्य आयोजक सत्यम गुप्ता, संजीत मौर्या एवं अमन मौर्य रहे। यात्रा में अमरेश बहादुर सिंह, ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह बिसेन, विनय प्रताप सिंह विन्नू, हिमांशु सिंह सभासद प्रतिनिधि, रोहित कुमार मौर्य सभासद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.