बहराइच, फरवरी 3 -- तेजवापुर। प्राथमिक विद्यालय रामहर्षपुरवा में मंगलवार को निपुण भारत मिशन के अंतर्गत निपुण आंकलन का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को पढ़ने-लिखने और गणितीय समझ से संबंधित गतिविधियों के माध्यम से उनकी सीखने की स्थिति पर मूल्यांकन किया गया। प्रधानाध्यापक अवधेश गुप्ता ने बताया कि निपुण आंकलन से बच्चों की शैक्षणिक प्रगति को समझने में मदद मिलती है। इसके साथ ही बच्चों को प्रतिदिन ड्रेस में विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...