बहराइच, जनवरी 29 -- रिसिया, संवाददाता। रिसिया के ग्लोबल स्कूल ऑफ लर्निंग में गुरुवार को भावी पीढ़ी को लोक तांत्रिक मूल्यों और विधायी प्रक्रिया से रूबरू कराने के उद्देश्य से लोक तंत्र की पाठशाला मॉडल लोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें सदन की कार्यवाही में छात्रों को तीन गुटों सत्ता, विपक्ष, और निर्दलीय आदि में बांटा गया। इसमें माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग के छात्र शामिल हुए। सत्ता पक्ष की ओर से केंद्र और राज्य सभा में महिलाओं के लिए 50% आरक्षण का विधेयक पेश किया, तो विपक्ष ने समान नागरिक संहिता विधेयक 2026 का बिल पेश किया। वहीं निर्दलीय मोर्चा न्यूनिवर्सल हेल्थ केयर कवरेज बिल पेश किया, जिनमे प्रत्येक भारतीय नागरिक के मुफ्त इलाज के लिए 10 लाख का प्रावधान रखा। सदन में विधेयक को लेकर तीखी बहस हुई। प्रश्न काल और मीडिया सत्र का भी आयोजन हुआ। ...