बहराइच, मई 8 -- बहराइच, संवाददाता। बहराइच-लखनऊ हाईवे पर गुरुवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके जीजा घायल हो गए। हादसा मालिनपुरवा गाँव के पास हुआ, जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। फखरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी राज जायसवाल (25 वर्ष), पुत्र छंगालाल जायसवाल, अपने जीजा सानू जायसवाल के साथ कार से शहर से फखरपुर स्थित अपने घर लौट रहे थे। मालिनपुरवा के पास पहुँचते ही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा टूटकर सीधे कार पर आ गिरा, जिससे कार में सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- बहराइच-लखनऊ हाईवे पर कार खंभे से टकराई, साले की मौत-जीजा घायल सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुँचे और दोनों घायलों को तत्...